फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Animal smugglers by police Hoop, ran firing

पशु तस्करों को पुलिस ने  घेरा, फायरिंग कर भागे

Tue, 03 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ/गुलरिया।  
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ/गुलरिया।   Updated Tue, 03 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Animal smugglers by police Hoop, ran firing
cow - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के साथ पुलिस ने जंगल में की थी घेराबंदी
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र में रड़ा गांव के करीब जंगल के रास्ते तस्करी कर ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं की सूचना पर पड़रिया तुला के गौरक्षा दल ने दो दर्जन पशुओं को  मुक्त कराया है। शारदा नदी की तलहटी से जंगल के रास्ते पशुओं को ले  जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन पशु तस्कर फायरिंग कर फरार हो गए। 

निघासन एवं भीरा थाना क्षेत्र को नदी के जरिए जोड़ने वाले रास्ते, पशु तस्करों के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं, लगातार इन रास्तों से आए दिन गोवंशीय पशु ले जाए जाने की कोशिश करते समय पशु तस्करों और गोरक्षा दल  के साथ संयुक्त रूप से पुलिस की मुठभेड़ हो रही है। करीब दस दिन में एक बार फिर ऐसे ही एक प्रयास को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने नाकाम कर पशु  मुक्त कराए। सोमवार की रात को पड़रिया तुला के गोरक्षा दल को सूचना मिली कि रड़ा जंगल से होकर कई दर्जन गोवंशीय पशु तस्करी कर जाने वाले हैं।  ग्रामीणों के साथ गोरक्षा दल के सदस्यों ने घेराबंदी  करने की योजना बनाई, साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिजुआ चौकी इंचार्ज अजय शर्मा, कांस्टेबल आलेंद्र कुमार और जयशंकर मिश्रा ग्रामीणों  के साथ जंगल में पहुंचे। सोमवार रात करीब एक बजे गोवंशीय पशुओं का लाते हुए पशु तस्कर नजर आए, लेकिन इस बीच भनक मिलते ही पशु  तस्कर कोहरे में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग  से करीब 24 पशुओं को अपने कब्जे में लेकर ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। बताते हैं कि नदी पार के कई गांव इस पशु तस्करी में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed