फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry woman beaten by her husband from the sale of land

जमीन की बिक्री से नाराज महिला ने पति को पीटा

Fri, 10 Jun 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो-निघासन। Updated Fri, 10 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Angry woman beaten by her husband from the sale of land
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शराबी पति को लिया हिरासत में 
विज्ञापन

जमीन की बिक्री से नाराज एक महिला ने शराबी पति को पीट दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला का उग्र रूप देखकर बैनामा कराने आया व्यक्ति मौके से फरार हो गया।  

क्षेत्र के गांव सिसैया निवासी उर्मिला कश्यप ने बताया कि उसके सात बच्चे हैं। जिसमें बेटी शिल्पी की शादी हो चुकी है। उसके पति पैरू के नाम करीब साढ़े ग्यारह बीघा जमीन है। एक साल पहले पैरू ने आधा एकड़ जमीन अपने परिवार वालों से छिपाकर बेच दी और सारे पैसों की शराब पी गया। इस बात की भनक जब उर्मिला को लगी तो उसने पैरू को बहुत समझाया, उसने जमीन न बेचने की कसम भी खाई। बुधवार दोपहर वह शेष बची जमीन को बेचने के लिए एक बार फिर तहसील आ धमका। तहसील में लिखा पढ़ी चल ही रही थी कि इसी बीच जानकारी मिलने पर उर्मिला पांच बच्चों के साथ तहसील आ धमकी और तलाश करते हुए बैनामा लेखक के पास पहुंच गई। पहले उसने अपने बच्चों की दुहाई दी, पर पैरू ने उर्मिला की एक बात न सुनी और वह बच्चों समेत तहसील से गालियां देते हुए भागने लगा। नाराज उर्मिला ने पैरू को वहीं पर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह देखकर वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तहसील मेे करीब एक घंटे तक दोनों में विवाद चलता रहा। उसके बाद मौजूद भीड़ की सलाह पर महिला ने पति को  पुलिस को सौंप दिया। एसओ मनोज सिंह ने बजाया कि महिला की शिकायत पर पति को हिरासत मे ले लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed