{"_id":"5828a8404f1c1b4304b378af","slug":"angry-people-after-road-accident-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं।
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी इंचार्ज के समझाने के बाद माने लोग
पलिया निघासन मार्ग पर शनिवार की रात मार्ग पर हुए हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों को किसी तरह चौकी इंचार्ज ने मनाकर जाम खत्म कराया।
गौरतलब है कि पलिया निघासन मार्ग पर शनिवार की रात खड़े डनलप में बोलेरो वाहन टकरा गया था। जिसमें बोलेरो चालक नौगवां निवासी रमन और डनलप पर सवार बेला खुर्द निवासी दिनेश कुमार जख्मी हो गए थे। इसमें दिनेश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। हादसे का समाचार पाकर बेलाखुर्द गांव के दर्जनों लोग मौके पर इकट्ठा होकर सड़क जाम कर दी और जमकर हंगामा काटा था। ग्रामीण जख्मी के इलाज के साथ बोलेरो चालक पर मुकदमा लिखने की मांग कर रहे थे। चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह के काफी समझाने के बाद ग्रामीण माने। जिससे करीब रात करीब 10.30 बजे जाम खुला और आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चौकी इंचार्ज ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सड़क जाम करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।