फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry people after road accident put the jam

मार्ग दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sun, 13 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं।
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं। Updated Sun, 13 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Angry people after road accident put the jam
accident - फोटो : amar ujala
चौकी इंचार्ज के समझाने के बाद माने लोग
विज्ञापन

पलिया निघासन मार्ग पर शनिवार की रात मार्ग पर हुए हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों को किसी तरह चौकी इंचार्ज ने मनाकर जाम खत्म कराया।
गौरतलब है कि पलिया निघासन मार्ग पर शनिवार की रात खड़े डनलप में बोलेरो वाहन टकरा गया था। जिसमें बोलेरो चालक नौगवां निवासी रमन और डनलप पर सवार बेला खुर्द निवासी दिनेश कुमार जख्मी हो गए थे। इसमें दिनेश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। हादसे का समाचार पाकर बेलाखुर्द गांव के दर्जनों लोग मौके पर इकट्ठा होकर सड़क जाम कर दी और जमकर हंगामा काटा था। ग्रामीण जख्मी के इलाज के साथ बोलेरो चालक पर मुकदमा लिखने की मांग कर रहे थे। चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह के काफी समझाने के बाद ग्रामीण माने। जिससे करीब रात करीब 10.30 बजे जाम खुला और आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चौकी इंचार्ज ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सड़क जाम करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed