{"_id":"58bafb8e4f1c1ba064832726","slug":"and-organically-curfew-in-the-city-the-loss-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कर्फ्यू और बवाल, करोड़ों का हुआ नुकसान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में कर्फ्यू और बवाल, करोड़ों का हुआ नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
cerfew
- फोटो : amar ujala
बैंक बंद रहने से 65 करोड़ का वित्तीय कारोबार ठप
शहर में कर्फ्यू के दौरान करीब पांच करोड़ रुपये के नुकसान हुआ है। जबकि शहर में एक दिन की बैंक बंदी से करीब 65 करोड़ रुपये का वित्तीय कारोबार प्रभावित हुआ। बवाल के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं में हुआ नुकसान अलग है।
धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शहर में शुक्रवार को बाजार पूरी तरह बंद रहा। शादी विवाह और होली का मौसम होने के कारण इन दिनों बाजार पूरे शबाब पर था। ऐसे में गुरुवार शाम और शुक्रवार को दिन भर बाजार बंद रहने से शहर में करीब तीन करोड़ रुपये की खरीद फरोख्त प्रभावित हुई। लखीमपुर के बाजार में आधे जिले के लोग खरीदारी करने आते हैं। कर्फ्यू के कारण बाजार बंद रहने से ये खरीद फरोख्त ठप रही।
लीड बैंक मैनेजर एके द्विवेदी के मुताबिक कर्फ्यू के दौरान शहर की सभी बैंक शाखाएं और एटीएम बंद रहे। इससे करीब 65 करोड़ रुपये का लेनदेन और क्लीयरिंग ठप रही। जबकि रोडवेज बसों का संचालन ठप रहने से राज्य सड़क परिवहन निगम को करीब नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा सरकारी कार्यालय, स्टांप बिक्री, शराब की दुकानें बंद रहने से सरकार को भी लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
बवाल के दौरान प्रशासनिक सतर्कता के चलते अधिक तोड़फोड़ नहीं हुई। चार-पांच दुकानों में आग लगने से पांच से सात लाख रुपये तक के नुकसान का अनुमान है। मामला शांत हो जाने से व्यापारियों ने राहत महसूस की।