फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Among supporters firing

प्रत्याशियों के समर्थकों में फायरिंग

Tue, 01 Dec 2015 06:14 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Tue, 01 Dec 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
Among supporters firing
कुंभी गोला ब्लाक में मतदान से पूर्व सोमवार रात को दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई नोकझोंक के बाद फायरिंग और मारपीट हुई है। घटना के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

गोला देहात से प्रधान पद की प्रत्याशी शकुंतला गोस्वामी और बबली के समर्थक सोमवार रात को कोंधवा गांव में किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि फायरिंग के साथ मारपीट होने लगी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

राजीव गिरि ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह रात को कोंधवा गांव में बस्ता देने के लिए गए थे। तभी उन्हें शकील, कलीम, बंटू,अभिषेक दीक्षित, मोहर्रम अली, रोहित, आदित्य गुप्ता, अफजल, बबलू ने घेर लिया। उन पर जान से मारने के प्रयास में फायर किए गए और पिटाई कर घायल कर दिया गया। उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके मामा कलीम सहित कई लोग बस्ता देने कोंधवा गांव गए थे। जहां राजीव गिरि, राजेश गिरि, नीलू, सुरेशचंद, मुकेश गिरि, राजीव, मदन, हरीश, प्रदीप ने उन्हें घेर कर मारा पीटा, जान से मारने की नीयत से फायर किया। घटना में उनके मामा गंभीर घायल हो गए।

घायलावस्था में कलीम, आदित्य कुमार गुप्ता, जगत कुमार, राजीव गिरि को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कलीम को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। वहीं जहानपुर गांव में विवाद करने वाले दो युवकों को सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस को छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed