फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ammunition vehicles plunderer gangs

गोला वाहनों को लूटने वाला गिरोह सक्रिय

Tue, 16 Feb 2016 07:31 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Tue, 16 Feb 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
Ammunition vehicles plunderer gangs
 पीलीभीत बस्ती नेशनल हाइवे पर दिसंबर और जनवरी में बाइक सवार बदमाश चार बाइक, नकदी, मोबाइल लूट चुके हैं, किंतु पुलिस अब तक किसी मामले में बरामदगी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

18 दिसंबर की शाम 7.30 बजे थाना गोला के सौंठन  ग्राम निवासी अशोक कुमार गांव के राधाकिशन के साथ अपनी बाइक पर गांव जा रहे थे। निपनिया गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर बाइक को खाईं में गिराकर लूट लिया।  अशोक के ऊपर बदमाशों ने तमंचे से फायर भी किया।
विज्ञापन

22 दिसंबर की शाम लगभग आठ बजे  संसारपुर के सुजीत कुमार गांव के आलोक कुमार के साथ गोला से गांव जा रहे थे। हैदराबाद  थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के पास दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने  उनकी बाइक पैर मारकर गिरा दी और बाइक, मोबाइल लूटकर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। आठ जनवरी की शाम लगभग साढ़े सात बजे व्यापारी  सुरेशचंद्र वर्मा अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने  गांव थाना फरधान अंतर्गत गांव पकरिया जा रहे थे। नहर पुल के पास दो बदमाशों ने अपनी बाइक पंक्चर बताकर उन्हें रोक लिया और रुकते ही उनकी बाइक तमंचा दिखाकर लूट ली और लखीमपुर की ओर फरार हो गए। उधर 18 जनवरी की शाम लगभग साढ़े  सात बजे लखीमपुर निवासी आशीष शुक्ला के सिर पर प्रहार कर बाइक और नकदी लूट ली गई। पुलिस ने घटना का खुलासा तो कर दिया, किंतु लूटी गई  बाइक, पूरी नकदी और मोबाइल सहित लूट में प्रयुक्त बाइक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। इस कारण गोला पुलिस का खुलासा किसी के भी गले नहीं उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अखिलेश चौरसिया का कहना है कि वाहन चोर गिरोह पर पुलिस की पैनी नजर है। कई स्थानों पर बाइक चोर पकड़े भी गए हैं। पीलीभीत बस्ती हाइवे पर हुईं घटनाओं के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed