{"_id":"596387f14f1c1bd1528b4728","slug":"amin-s-house-was-stolen-police-report-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीन के घर हुई चोरी की पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमीन के घर हुई चोरी की पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बाद भी पुलिस ने नहीं किए खुलासे के कोई प्रयास
कन्नौजिया कॉलोनी में हुई 10 लाख की चोरी का मामला
शहर की कन्नौजिया कॉलोनी में करीब 10 लाख की हुई चोरी के मामले की सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर तो ली है, लेकिन घटना को हुए तीन दिन बीत चुके हैं, फिर भी अभी तक पुलिस ने खुलासे के कोई प्रयास नहीं किए हैं।
बता दें कि मोहल्ला कन्नौजिया कॉलोनी निवासी अमीन बरातीलाल मिश्रा के घर के ताले खोलकर सात जुलाई की रात चोर नकदी और जेवर समेत करीब 10 लाख का सामान बटोर ले गए थे। रविवार को दिल्ली से लौटे अमीन ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी थी। रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल कर रही पुलिस ने सोमवार को घटना की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन तहरीर में खेल कराने से भी नहीं चूकी। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर में चोरी गए जेवर और नकदी की जगह कुछ सामान चोरी होना लिखवाकर तहरीर ली है। घटना को हुए तीन दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस घटना खुलासे के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किए हैं। चौकी इंचार्ज एलआरपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।