फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After killing two trees were hanged from the tree

हत्या करने के बाद पेड़ से लटकाए गए थे दोनों शव

Sat, 20 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्रबाद। 
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्रबाद।  Updated Sat, 20 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
After killing two trees were hanged from the tree
आनर किलिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला
पोस्टर्माट रिपोर्ट में हुई पुष्टि, पुलिस की जांच तेज
विज्ञापन

रोशननगर में दबिशें, पूर्व प्रधान समेत कई को उठाया 
कोटवा में दूसरे दिन भी तैनात रहा पुलिस बल

 
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव कोटवा निवासी नवविवाहिता जूली और उसके प्रेमी गांव के ही संजय गौतम को मारकर अलग-अलग पेड़ों से लटकाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। उधर पुलिस ने शुक्रवार की रात रोशननगर गांव के कई घरों में ताबड़तोड़ छापे मारे और पूर्व प्रधान समेत सात लोगों को हिरासत में लिया। बाद में पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उधर गांव कोटवा में दूसरे दिन भी पुलिस फोर्स तैनात रहा। 
शुक्रवार की सुबह गांव कोटवा निवासी नवविवाहिता जूली और उसके गांव के ही प्रेमी संजय का शव गांव रोशननगर के मिनी ग्राम सचिवालय के पीछे अलग-अलग पेड़ से लटके मिले थे। हालांकि जूली के पिता ने दोनों की हत्या करने की बात कबूल कर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दोनों की मौत फांसी पर लटकने से पहले होने की पुष्टि की गई है। इसके बाद से पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। जांच के दौरान गांव रोशननगर के कुछ नाम प्रकाश में आए थे। इस पर पुलिस की टीमों ने कई ग्रामीणों के घरों पर दबिशें दीं और पूर्व प्रधान समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी से घटना को लेकर कड़ी पूछताछ की। इसके बाद पूर्व प्रधान और दो अन्य लोगों को छोड़ दिया। पुलिस की छापामारी से गांव रोशनगर में ग्रामीणों में दहशत है। कई ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर भूमिगत हो गए हैं। उधर गांव कोटवा में दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग गांव की बेटी और बेटे की हत्या से सन्न हैं। पुलिस ने एहितयातन पुलिस दूसरे दिन भी तैनात रही। 
विज्ञापन

 
नवविवाहता का ससुराल तो प्रेमी का कोटवा में हुआ अंतिम संस्कार 
पोस्टमार्टम होने के बाद ससुराल के लोग जूली का शव गांन मड़रिया ले गए, जबकि संजय का शव लेकर परिवार के गांव कोटवा आए। ससुराल वालों ने जूली के शव का मंडरिया और संजय के शव का गमगीन माहौल में कोटवा गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान दोनों स्थानों पर पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हत्या की बात कबूली, फिर भी नहीं हुआ खुलासा 
नवविवाहिता के पिता शिवप्रसाद ने विवाहित बेटी और गांव के ही उसके प्रेमी की हत्या करने की बात कबूल की थी। पोस्टमार्टम में भी दोनों की हत्या होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद भी पुलिस अभी इस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस अभी इस मामले में प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

 
घटना से संबंधित अन्य लोगों की तलाश में छापामारी की जा रही है। पूर्व प्रधान रामपाल यादव को साथ लेकर कुछ स्थानों पर दबिशें दी गईं थी, उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। शीघ्र ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। 
डीके सिंह, एसओ नीमगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed