{"_id":"58232ecc4f1c1b067fb397df","slug":"accused-of-molestation-reports-on-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी नाम से कानपुर की किशोरी को झांसा देने का मामला
विहिप ने उठाई अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की मांग
फर्जी नाम से कानपुर की किशोरी को झांसा देकर लखीमपुर बुलाने और छेड़छाड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि कानपुर की 17 वर्षीय किशोरी को उसके धर्म के अनुसार फर्जी नाम से एक युवक ने झांसे में लिया था, जिसके बाद आरोपी युवक ने किशोरी को लखीमपुर बुलाया था। मंगलवार को किशोरी ने आरोपी युवक के असली नाम की जानकारी होने पर मामला कोतवाली पहुंचा था। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव अंदापुर निवासी रहीस खां अपने को दीपक वर्मा बताकर फोन करता था। काफी दिनों से बातचीत चल रही थी। सात नवंबर को आरोपी रहीस ने उसे लखीमपुर बुलाया, जिसके बाद रोडवेज बस अड्डे पर रहीस तीन अन्य दोस्तों के साथ मिला। इसके बाद उसे स्कूटी से मोहल्ला ईदगाह के एक कमरे पर ले जाया गया, जहां उसके साथ बुरी नियत से हरकतें करने लगे। किशोरी ने विरोध किया, इसी दौरान किसी का फोन रहीस के मोबाइल पर आया। तब उसने अपना नाम रहीस बताया, जिससे किशोरी को उसकी असलियत मालूम हुई। किशोरी के शोर मचाने पर मकान मालिक ने उसे आरोपी के चंगुल से छुुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपी रहीस खां उर्फ दीपक वर्मा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को उसके माता-पिता की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विहिप ने की सख्त कार्रवाई की मांग
लखीमपुर खीरी। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री आचार्य संजय मिश्रा ने इस घटना को लव जिहाद से जोड़ते हुए सरकारी तंत्र के संरक्षण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन लव जेेहाद के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगा। मनीष मिश्रा और अनुज तिवारी ने कहा कि घर-घर जाकर लव जिहाद के कुचक्र के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि जिले में 40 लोगों का ग्रुप फर्जी आईडी बनाकर हिंदू लड़कियों को झांसे में लेने का कुचक्र रच रहे हैं, जिसकी जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।