फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 12 लोग जख्मी

Wed, 25 Nov 2015 10:18 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Wed, 25 Nov 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
accident
संपूर्णानगर रोड पर राधा स्वामी आश्रम के पास मुंडन संस्कार करा कर लौट रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित  करीब 12 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। जिसमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खालेपुरवा निवासी प्रीतम के पुत्र छोटू का मुंडन संस्कार पलिया संपूर्णानगर मार्ग पर स्थित अंधरे बाबा देव स्थान पर हुआ था। सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से बुधवार की देरशाम वापस घर को आ रहे थे। इसी दौरान राधास्वामी आश्रम के पास रोड पर एक साइकिल सवार अचानक आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक ट्रैक्टर से काबू खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रॉली में सवार तमाम लोग दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को निकाला और उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

इसमें भगवंतननगर निवासी 18 वर्षीय सियावती, त्रिकोलिया निवासी 25 वर्षीय सुशीला, यहीं की 15 वर्षीय कल्पना, 28 वर्षीय सूरजपाल, खालेपुरवा निवासी 15 वर्षीय सुशीला, कुवंरपुर निवासी 18 वर्षीय कैलाश, खालेपुरवा निवासी 15 वर्षीय राजू, दुलही निघासन निवासी 14 वर्षीय सूरज, खालेपुरवा निवासी 15 वर्षीय अशोक, कोठिया निवासी 12 वर्षीय नाजिम अली, खालेपुरवा निवासी 30 वर्षीय सुभाष, यहीं के 13 वर्षीय शिवम आदि को चोटें आईं। इसमें राजू, सूरज, अशोक और शिवम को गंभीर हालत होने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी में सीओ रामआसरे सिंह, एसओ केपी सिंह, चौकी इंचार्ज योगेंद्र प्रसाद समेत तमाम पुलिस बल मौजूद रहा और गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed