फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

ओवरलोड ट्रक से कुचलकर ग्रामीण कर की मौत

Wed, 15 Jul 2015 06:54 PM IST
सिंगाही
सिंगाही Updated Wed, 15 Jul 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
आम खरीदकर पैदल घर जा रहे गांव मुजहा निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति को खाद भरे ओवरलोड ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

एसओ जेपी यादव ने बताया कि गांव मुजहा निवासी 50 वर्षीय नूर मोहम्मद शहजहांपुर मजदूरी करने गया था। एक माह बाद वह अपने घर जा रहा था। बस से उतरने के बाद उसने आम खरीदा और पैदल ही घर के लिए चल पड़ा। निघासन से बेलरायां की ओर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कादिर के घर के पास रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक यूपी 31टी 2934 को कब्जे में लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को भी हिरासत में लिया है। मृतक नूर मोहम्मद की पत्नी अजमुन निशां का रोरोकर बुरा हाल था। अजमुन निशां ने बताया कि कोई बेटा न होने के कारण घर का खर्च उनकी भेजी गई राशि से ही चलता था। एसओ ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed