{"_id":"57fbd8124f1c1b675228ee66","slug":"absconding-with-money-from-the-merchant-has-forger","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से रुपये लेकर जालसाज हो गया फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से रुपये लेकर जालसाज हो गया फरार
अमर उजाला ब्यूरो खमरिया।
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
money shimla
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसानों का केला खरीद कर अमरोहा बेचने गया गांव अल्लीपुर निवासी एक युवक ने अमरोहा के व्यापारी से 77 हजार रुपये ले लिए और घर वापस नहीं लौटा। किसानों ने जब उससे संपर्क किया तो आजकल आने की बात कहते हुए टरकाता रहा। किसानों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
गांव तमोलीपुर निवासी किसान उत्तम, शिवभगवान, संजय, अशोक कुमार समेत पांच किसानों का केला गांव अल्लीपुर निवासी एक युवक ने 875 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद लिया और अगले दिन पैसे देने की बात कहकर केला लेकर अमरोहा बेचने चला गया। किसानों का आरोप है कि आरोपी ने अमरोहा के व्यापारी मुस्तकीन की आढ़त पर केले के करीब 77000 रुपये ले लिए। गांव के पूर्व प्रधान रामपाल समेत पीड़ित किसानों ने जब आरोपी से मोबाइल पर बात की तो उसने एक-दो दिन में आकर पैसे देने की बात कही, इसके बाद फोन बंद कर लिया। किसानों ने चौकी खमरिया पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।