फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The legislator has given check of financial assistance given to the victim

विधायक ने पीड़ित को दिया आर्थिक सहायता का चेक

Fri, 12 May 2017 11:29 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Fri, 12 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एक साल पहले ढाका गांव में बाघ हमले में गंवाई जान
किरन के परिवार को मंडी समिति (गोला) ने दी धनराशि



विधायक रोमी साहनी ने शुक्रवार को बाघ हमले में जान गंवाने वाली किरन के पिता राज किशोर और माता गायत्री को मंडी समिति गोला की ओर से व्यक्तिगत दुर्घटना योजना के तहत दो लाख रुपये आर्थिक सहायता का चेक दिया। मालूम हो बांकेगंज से सटे गांव ढाका में 15 अप्रैल 2016 को गेहूं फसल की कटाई कर रही राजकिशोर की बेटी किरन पर बाघ ने हमला कर मार डाला था। घटना की सूचना पर पहुंचे विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी थी। इसके अलावा वन विभाग ने बाघ हमलों में जान गंवाने परिवारों को सरकार की ओर पांच-पांच लाख रुपये और मंडी समिति गोला की ओर से व्यक्तिगत बीमा दुर्घटना के तहत दो-दो लाख लाख रुपये की सहायता के चेक दिए गए थे। मृतका किरन के परिवार को वन विभाग की ओर से दी जाने वाली पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता का चेक तो मिला, लेकिन मंडी समिति और तहसील कर्मियों की मनमानी के चलते व्यक्तिगत बीमा दुर्घटना का चेक नहीं मिला। इससे परेशान मृतका किरन के माता-पिता ने एक महीने पहले विधायक रोमी से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया। विधायक के प्रयास के बाद घटना के ठीक एक साल बाद बाघ हमले से पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये आर्थिक सहायता का चेक मिला। इस मौके पर गोला मंडी सचिव सुलेमान, चौधरी अमर सिंह, सौरभ कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed