{"_id":"6c0f915d27c5d801f56aebcb0be71cf5","slug":"aborigines-power-employee-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासियों ने बिजली कर्मचारी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदिवासियों ने बिजली कर्मचारी को पीटा
पलियाकलां
Updated Fri, 11 Sep 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
वनवासी थारू जनजाति के गांव छेदिया में किए गए लोगों के अवैध कनेक्शनों पर वसूली करने गए एक बिजली कर्मी की लोगों ने पिटाई कर दी और पिटाई से बचने के लिए वह और उसका एक साथी वहां से किसी तरह भाग निकले।
बताया गया है कि गांव में बिजली कर्मी ने तमाम लोगों के बिजली कनेक्शन कर रखे हैं और उनसे इसके एवज में धान और गेहूं की वसूूली करते हैं। शुक्रवार को इसी तरह वसूली करने के लिए एक बिजली कर्मी और उसका साथी गया था। आरोप है कि उन्होंने धान की मांग की लेकिन लोगों के पास धान नहीं था और इससे कर्मी नाराज हो गए। उन्होंने लोगों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने उनको घेर कर पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह कर्मी और उसका एक साथ वहां से जान बचाकर भाग निकले। मामला चर्चा का विषय बना है।