फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A bovine animal recovered, two arrested

गोवंशीय पशु बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 30 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
A bovine animal recovered, two arrested
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
थाना फरधान और नीमगांव पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई
विज्ञापन

थाना फरधान और नीमगांव पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 25 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी मौके से भाग निकले। फरधान पुलिस ने इनके पास से एक बाइक, छूरी भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया है।
फरधान। एसओ तपेश्वर सागर ने बताया कि गुरुवार को सुबह वह गश्त पर थे। उदयपुर के पास तीन लोग आठ पशुओं को ले जा रहे थे। पुलिस की गाड़ी देख तीनों भागने लगे। जिनमें से पुलिस ने कोतवाली गोला के गांव भुड़वारा निवासी जादे को दौड़ाकर दबोच लिया, जबकि दो आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने दबोचे गए युवक के पास से बिना कागज की एक बाइक और छूरी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी ने बताया वह लोग बेहजम बाजार से पशुओं को खरीदकर ले जा रहे थे। फरार दो साथियों की बाबत उसने बताया वे उनको नहीं जानता है। जानवरों को भुड़वारा तक पहुंचाने के लिए उन दोनों को दो-दो सौ रुपये दिए गए थे। एसओ तपेश्वर सागर ने बताया जादे शातिर अपराधी है। इस पर गोला कोतवाली और फरधान थाने में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। आरटीओ आफिस से बाइक के बारे में पता किया जा रहा है। जानवरों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिकन्द्राबाद। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि बुधवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रसूलपुर मोड़ के पास से 17 प्रतिबंधित पशुओं को बरामद कर कस्ता निवासी आरिफ को दबोच लिया, जबकि नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव नगरा टांडा निवासी इमामी और भोगा मौके से फरार हो गए। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है। बरामद पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed