फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो ट्रांसफार्मर फुंके

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो ट्रांसफार्मर फुंके

Thu, 28 Mar 2019 11:08 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो ट्रांसफार्मर फुंके
लखीमपुर खीरी। शहर के गुरुनानक इंटर कॉलेज के पास नहर पुलिया पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी। इससे दो ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फुंक गए। ट्रांसफार्मर फुंकने से रेलवे क्रॉसिंग के पार राजगढ़, जयदेवनगर, बरखेरवा, रामनगर आदि मोहल्लों में रात भर बिजली गायब रही। इससे लोगों को सुबह बूंद-बूंद पानी को तरसना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब एक बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गुरुनानक इंटर कॉलेज नहर पुलिया के पास रखे ट्रांसफार्मर से जा टकराया। इससे उस क्षेत्र में रखे दो ट्रांसफार्मर जल गए। एलटी लाइन और एचटी लाइन को भी क्षति पहुंची। ट्रांसफार्मर फुंकने से रेलवे क्रॉसिंग के पार के करीब आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मियों ने रात से ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच सुबह बिजली न रहने से पेयजल आपूर्ति बाधित रही। लोगों को पानी के लिए भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed