फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फूलों से सजी कार ने युवक को रौंदा, मौत

फूलों से सजी कार ने युवक को रौंदा, मौत

Fri, 01 Feb 2019 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
फूलों से सजी कार ने युवक को रौंदा, मौत
फूलों से सजी कार ने युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन

महेवागंज/सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पलिया मार्ग पर लखीमपुर की ओर जा रही फूलों से सजी एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को सामने से ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हादसा लखहा अलीगंज गांव के मोड़ पर हुआ। थाना फूलबेहड़ के गांव जहानपुर निवासी मनोज (30) पुत्र रामाधार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर से दुकान पर बीड़ी-माचिस लेने जा रहा था। वह सड़क पर पहुंचा ही था कि इसी बीच पलिया से लखीमपुर की तरफ जा रही फूलों से सजी एक तेज रफ्तार कार ने मनोज को जोरदार टक्कर मार दी, इससे वह छिटककर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी जब तक कार रोकते, इससे पहले ही चालक मय वाहन मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनील सिंह को प्रत्यक्षदर्शियों ने कार की मौखिक पहचान बताई। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed