{"_id":"5a117f6d4f1c1bf4688bc1be","slug":"91511096173-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/खीरी टाउन।
पुलिस चौकी ओयल क्षेत्र में शनिवार शाम देव स्थान पर दीपक जलाने गई 16 साल की किशोरी से पास के ही दूसरे समुदाय के किशोर ने दुष्कर्म किया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
ओयल चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री शनिवार शाम एक देव स्थान पर दीपक जलाने गई थी। लौटते समय शाम करीब आठ बजे पास के ही एक दूसरे समुदाय के किशोर ने पुत्री को दबोच लिया। आरोप है कि शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी और मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकला।
आरोपी के चंगुल से छूटी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिवारवालों को घटना बताई। परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण पुलिस हरकत में आ गई। सूचना पर पहुंचे एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने आरोपी किशोर को दबोच लिया और उसे थाने लाए। एसओ ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। अभी मेडिकल प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।