फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ऑटोलिप्टर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

ऑटोलिप्टर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

Wed, 04 Oct 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
ऑटोलिप्टर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
ऑटोलिप्टर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
निघासन।
विज्ञापन

पुलिस ने ऑटोलिप्टर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पांच बाइक बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए एक आरोपी पर स्थानीय समेत तिकुनियां और पलिया में बाइक चोरी के कई मामले दर्ज है।

एसओ अजय यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा तीन बजे दरोगा शंखधर भट्ट, सिपाही अंचित समेत करीब चार सिपाहियों समेत गश्त कर रहे थे। निघासन सिंगाही रोड पर प्रीतम पुरवा जाने वाले मार्ग पर दो व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उनको रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी से बाइक के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम बलविंदर सिंंह, बगीचा सिंह निवासी कड़िया कोतवाली तिकुनियां बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 26 सिंतबर को तहसील से प्लेटिना और होंडा साइन बाइक बौधिया तिराहे से चोरी की है। आरोपियों ने यह बाइक ब्लॉक के पास स्थित गन्ने के खेत में छिपाने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के निशान देही पर पुलिस ने सरजू पुल के पास स्थित मोटेबाबा मंदिर के पास गन्ने के खेत से तीन अन्य चोरी की बाइक बरामद की हैं। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बाइक चोरी करके नेपाल में बिक्री करते हैं। आरोपी बलविंदर के खिलाफ स्थानीय थाने समेत तिकुनियां, पलिया थाने में बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed