फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाघ और तेंदुए की लोकेशन तलाशने को वन कर्मियों ने की कांबिंग

बाघ और तेंदुए की लोकेशन तलाशने को वन कर्मियों ने की कांबिंग

Sat, 02 Sep 2017 07:31 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
बाघ और तेंदुए की लोकेशन तलाशने को वन कर्मियों ने की कांबिंग

विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज की देबीपुर बीट में पिछले एक सप्ताह से दहशत का पर्याय बने बाघ और शुक्रवार को तेंदुए के पद चिन्ह मिलने पर दोनों की लोकेशन तलाशने के लिए शनिवार की सुबह वनकर्मियों की टीम ने जंगल से सटे गन्ने खेतों में ग्रामीणों के सहयोग से कांबिंग की। इसके अलावा विभाग ने बाघ के संभावित तीन ठिकानों पर चार कैमरे लगाए हैं।

मोहम्मदी रेंजर एसएन यादव के नेतृत्व में कांबिंग के लिए गठित टीम में शामिल वन कर्मी अजीत सिंह, रामप्रसाद, अनिल शर्मा, कृष्ण कुमार, रामचंद्र, बेचे लाल, झाऊलाल ने देबीपुर बीट जंगल से सटे और सुंदरपुर गांव के किसानों के गन्ने खेत में सघन कांबिंग की। बाघ और तेंदुए की लोकेशन तलाशने के लिए कांबिंग कर रही टीम को शनिवार कही भी बाघ या तेंदुए के पद चिन्ह नहीं मिले, और न ही कैमरों में इनकी तस्वीर कैद हुई। दिन में कई बार हुई बारिश से कांबिंग में रुकावट भी आई। रेंजर ने बताया कि संभव है कि बारिश के चलते पद चिन्ह मिट गए हो। कहा कि बाघ और तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने को लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों से मदद ली जा रही है। इस मौके पर सुंदरपुर गांव के किसान लाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, अंग्रेज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed