फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर ग्रामीणों से रुपये ठगे

फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर ग्रामीणों से रुपये ठगे

Tue, 18 Jul 2017 06:02 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर ग्रामीणों से रुपये ठगे
हैरमखेड़ा। बिजली विजिलेंस टीम का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने मैगलगंज थाने के बीरमपुर गांव में करीब 13 लोगों को ठगी का शिकार बना लिया। ग्रामीणों को बिल सही करवाने और नए कनेक्शन कराने की बात कहकर 500 से 1000 हजार रुपये वसूल लिए। इसकी जानकारी बिजली विभाग के जेई को हुई तो पड़ताल में विजिलेंस अधिकारी फर्जी निकला।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव बीरमपुर में रविवार को एक व्यक्ति ने खुद को विजिलेंस टीम का अधिकारी बताते हुए कहा कि गोला से आया हूं। ग्रामीणों को बिल सही करवाने और नए कनेक्शन कराने का आश्वासन दिया, जिसे सुनकर लोग उसके झांसे में आ गए। इसके बाद फर्जी विजिलेंस अधिकारी ने लोगों के नामों की सूची बनाई और फिर 500 से एक हजार रुपये ग्रामीणों से जमा करा लिए। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने बरवर फीडर के जेई रामकुमार वर्मा को दी, तो उन्होंने बताया कि यह हमारी टीम का नहीं है, बल्कि फर्जी विजिलेंस का आदमी है। बीरमपुर निवासी शिवम कुमार, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, निर्मल सिंह, सुरेश पंडित, किशन पाल, त्रिभुवन, रामरतन राठौर, अन्नू आदि कई लोग ठगी का शिकार हुए। जेई रामकुमार वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी व्यक्ति गोला का निवासी विपिन है। यह कई गांवों से फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर बाईकुआं सहित कई गांवों में लोगों को ठग चुका है। इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। जल्द ही आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed