{"_id":"5cc0a4a3bdec225cab251fbe","slug":"81556128931-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में पलटी बस, पांच की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खाई में पलटी बस, पांच की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी-नेपाल। धनगढ़ी से पहाड़ी जिला बझांग जा रही निजी बस में अत्यधिक लोड होने से बुधवार की सुबह डडेलधुरा के पास साठ मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जिला पुलिस के अनुसार धनगढ़ी से पहाड़ी जिला बझांग के लिये जा रही कर्णाली रिवर यातायात की बस बुधवार सुबह पांच बजे डडेलधुरा जिले के भीमदत्त राज मार्ग अंतर्गत गन्यापधुरा गांव के पास 60 मीटर गहरी खाईं में जा गिरी। बस में सवार 50 यात्रियों में से मोहम्मद नासिर ( 25), धन बहादुर धर्ती (44) निवासी तत्कलेट गांव पालिका वार्ड नंबर चार बझांग, नरेंद्र गुरु धामी (25) निवासी केदास, हसली बोहरा (40), कलसी गुरु धामी (55) निवासी बझांग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 यात्री घायल हो गए। जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से निकाल कर डडेलधुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार लोगों की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बस में अत्यधिक लोड और अधिक सवारियों के होने से बस का संतुलन बिगड़ जाने से उक्त दुर्घटना हुई है। बस तीस सवारी की थी, जबकि बस में 50 सवारी भरी थीं।