{"_id":"5c8e902abdec2213f01bdbb8","slug":"81552846890-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान से पुलिस ने चार पेटी बीयर पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून की दुकान से पुलिस ने चार पेटी बीयर पकड़ी
विज्ञापन
निघासन। कस्बा रकेहटी स्थित एक परचूून की दुकान पर सीओ ने छापा मारकर बिक्री करने के लिए रखी चार पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने छापामारी का वीडियो बना रहे एक युवक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आबकारी विभाग की संलिप्तता भी सामने आई है, इसके बाद थाना पुलिस मामले को निपटाने में जुट गई है।
कस्बा रकेहटी के ढखेरवा खालसा रोड पर रिंकू गुप्ता की परचून की दुकान है। आरोप है कि इस दुकान पर करीब चार सालों से अवैध रूप से बीयर की बिक्री की जाती है। ग्रामीणों सहित कई लोगों ने कई बार इसकी शिकायत आबकरी विभाग से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को किसी व्यक्ति ने सीओ आरके वर्मा को फोन पर बीयर बिक्री होने की जानकारी दी। जिस पर सीओ ने पुलिस टीम के साथ रविवार दोपहर परचून की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान बीयर की चार पेटी बरामद हुई। जब पुलिस छापा मार रही थी, तो उस समय गांव का ही एक युवक वीडियो बना रहा था। इस पर वीडियो बना रहे एक युवक, दुकान स्वामी को हिरासत में लिया है। उसके बाद पुलिस ने उसी गली में खुलेआम अवैध शराब बेच रहे एक अन्य युवक को भी दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे ने बताया कि लिखापढ़ी के बाद ही इस मामले में जानकारी दे पाना संभव होगा।
किसी ने परचून की दुकान में बीयर बिकने की सूचना दी थी। जिस पर छापा मारा गया था। दुकान से चार पेटी बीयर बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया जांच में आबकारी और कुछ पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
रवींद्र वर्मा, सीओ