{"_id":"5ba4e376867a557f24048cfb","slug":"81537532790-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद पर कैरोसिन डालकर महिला ने लगाई आग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद पर कैरोसिन डालकर महिला ने लगाई आग, मौत
Updated Fri, 21 Sep 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद पर केरोसिन डालकर महिला ने लगाई आग, मौत
बचाने के प्रयास में देवर भी झुलसा, भर्ती
छह साल पहले किया था प्रेम विवाह
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पति-पत्नी के बीच हुई आपसी कहासुनी से खफा मोहम्मदी कोतवाली के गांव राजापुर बैनी निवासी एक 30 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार को खुद पर केरोसिन डाल लिया और आग लगा ली। विवाहिता को बचाने के प्रयास में उसका देवर भी झुलस गया। घर वालों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव राजापुर बैनी निवासी रिंकू मिश्रा ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले पड़ोसी गांव पलिया निवासी लक्ष्मी देवी से प्रेम विवाह किया था। बृहस्पतिवार को पत्नी लक्ष्मी से मामूली बात पर आपसी विवाद हो गया था। इससे नाराज लक्ष्मी ने घर के अंदर कमरे में जाकर खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली। शोर शराबा होने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। बचाने के प्रयास में देवर परविंदर भी झुलस गया। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घर वाले आनन-फानन में झुलसी लक्ष्मी देवी और देवर परविंदर को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम लक्ष्मी देवी की मौत हो गई।
0000000000000000
वर्जन....
विवाहिता की जलकर मौत होने की सूचना सदर कोतवाली पुलिस से मिली है। सिपाही को भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीके सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहम्मदी