फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कोतवाली में दांपत्य जीवन में बंधे प्रेमी युगल

कोतवाली में दांपत्य जीवन में बंधे प्रेमी युगल

Mon, 10 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में दांपत्य जीवन में बंधे प्रेमी युगल
प्रेमी युगल का कोतवाली में निकाह, पुलिस बनी बाराती
विज्ञापन

दोनों के घरवालों की मौजूदगी में काजी ने कराया निकाह
10 एलकेएच 14
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सोमवार दोपहर शहर कोतवाली का नजारा बेहद खूबसूरत था। यहां तमाम लोग जुटे थे। उनके चेहरों पर भय की लकीरें नहीं खुशी की मुस्कान तैर रही थी। मौका था एक प्रेमी युगल के निकाह का और पुलिस वाले बाराती के रूप में दिखाई दे रहे थे। खीरी से आए काजी ने तमाम लोगों की मौजूदगी में युगल का निकाह कराकर खुशी-खुशी विदा कर दिया।
पुलिस ने बताया कि कसबा खीरी निवासी एमए द्वितीय वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा का शहर के मोहल्ला शमशेर नगर निवासी फैज उर्फ अरबाज से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार की शाम फैज अपनी कार से प्रेमिका को मोहल्ला गौटैय्याबाग स्थित एक कमरे पर लाया था। लोगों को शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस फैज और उसकी प्रेमिका को पकड़कर कार समेत कोतवाली ले गई। दोनों के घरवालों को सूचना दी। इस पर दोनों के परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय बताते हैं कि युवती के घरवालों ने जब युवक से निकाह करने की बात कही तो वह राजी नहीं हुआ। इससे खफा युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद आरोपी और उसके परिवार के लोग निकाह करने के लिए राजी हो गए। गिले शिकवे भुलाकर दोनों ने निकाह की तैयारी कर ली। घरवालों ने खीरी से काजी सगीरुद्दीन को बुलाया और कोतवाली पुलिस के सामने निकाह कराया। दोनों ने निकाह को कबूल किया। निकाह की पुलिस और वहां मौजूद कुछ फरियादी साक्षी रहे। इस दौरान काफी लोग वहां मौजूद रहे। निकाह के बाद पुलिस समेत लड़की के घरवालों ने दोनों को खुशी-खुशी विदा किया।
विज्ञापन

00
वर्जन......
युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच विवाद हुआ तो कोतवाली आए थे। पुलिस ने युवती की तहरीर पर उसके प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में दोनों के घरवालों की सहमति से निकाह करा दिया गया। अब निकाहनामा लगाकर मुकदमा एक्सपंज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनश्याम चौरसिया, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed