{"_id":"5b96b6c9867a557ec074afc3","slug":"81536603849-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्चीस हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पच्चीस हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
10 एलकेएच 16
पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव टिकराखुर्द निवासी हरिकरन सिंह उर्फ खनकू को गिरफ्तार कर लिया। वह गैंगस्टर के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। एसपी खीरी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि वह रविवार की रात गश्त पर थे। छाउछ चौराहा पर एक युवक संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने की कोशिश करने लगा। इस बीच सिपाही विजय शर्मा ने साथी सिपाहियों के साथ दौड़ाकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हरिकन सिंह उर्फ खनकू निवासी बताया। उन्होंने बताया पकड़ा गया आरोपी हरिकरन सिंह शातिर अपराधी है। वह सदर कोतवाली से गैंगस्टर मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। ब्यूरो