फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मलावरों ने तोड़फोड़ कर कोल्ड ड्रिंक एजेंसी मालिक को पीटा

मलावरों ने तोड़फोड़ कर कोल्ड ड्रिंक एजेंसी मालिक को पीटा

Wed, 25 Oct 2017 06:58 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
मलावरों ने तोड़फोड़ कर कोल्ड ड्रिंक एजेंसी मालिक को पीटा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
शहर के मोहल्ला कपूरथला स्थित एक कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी पर कुछ युवकों ने मंगलवार की शाम धावा बोल तोड़फोड़ शुरू कर दी। एजेंसी मालिक ने विरोध किया तो उनके सीने पर ईंट मार दी। शोरशराबा करने पर बीच बचाव करने पहुंचे उनके बेटे और कर्मचारी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने एजेंसी मालिक की तहरीर पर पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला हाथीपुर निवासी मनोज मिश्रा ने बताया कि उनकी कपूरथला में कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी है। मंगलवार की शाम वह अपनी एजेंसी में बैठे हुए थे। इस बीच मोहल्ला महाराज नगर निवासी अर्पण शुक्ला, इमली चौराहा निवासी सत्यम तिवारी, भुइफोरवानाथ स्थित राहुल ट्रैवल्स कार्यालय के अमन गुप्ता, कपूरथला निवासी उत्कर्ष त्रिवेदी, थरवरनगंज निवासी राघवेंद्र सिंह चौहान और दो अज्ञात लोग एजेंसी के अंदर घुस आए और गाली गलौज करते हुए तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। उन्होंने जब विरोध किया तो अर्पण शुक्ला और उत्कर्ष त्रिवेदी मुंह पर ईंट लेकर मारने दौड़े। बचाव करने पर उसके सीने पर ईंट मार दी। शोर शराबा सुनकर पुत्र दिव्यांस मिश्रा और मोहल्ला मिश्राना निवासी कर्मचारी प्रवण श्रीवास्तव बचाने दौड़े तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आसपास के बड़ी संख्या में लोग जब एकत्र होने लगे तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि एजेंसी मालिक मनोज मिश्रा की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा, मारपीट समेत विभिन्न संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed