फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पांच हजार का इनामी शातिर अपराधी पकड़ा

पांच हजार का इनामी शातिर अपराधी पकड़ा

Fri, 18 Aug 2017 06:31 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
पांच हजार का इनामी शातिर अपराधी पकड़ा
लखीमपुर खीरीम/फरधान। 18 सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे मैलानी थाना क्षेत्र के गांव उजागरपुर में रह रहे हत्या के आरोपी नेपाली चौहान को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात पकड़ लिया। आरोपी पर थाना क्षेत्र के कैमहरा के दो लोगों की हत्या करने का मामला दर्ज है। एसपी ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव कैमहरा निवासी नेपाली चौहान पर वर्ष 2000 में गांव के ही दो लोगों की हत्या का मामला दर्ज था। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। नेपाली मैलानी थाना क्षेत्र के गांव उजागरपुर में नाम पता बदलकर कई वर्षों से रह रहा था। वृहस्पतिवार रात मनिकापुर पुलिस पिकेट के पास गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा कर रुकुंदीपुर के पास उसे धर दबोचा। छानबीन करने पर पकड़ गया आरोपी नेपाली चौहान निकला। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed