फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घर में घुसकर तेंदुए ने बकरे का किया शिकार

घर में घुसकर तेंदुए ने बकरे का किया शिकार

Thu, 03 Aug 2017 05:26 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर तेंदुए ने बकरे का किया शिकार
फोटो संख्या 03पीएलके03, 04
विज्ञापन

घर में घुसकर तेंदुए ने बकरे का किया शिकार
परिजनों के चीखने पर भागा, ग्रामीणों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। भगवंतनगर गुलरा में एक ग्रामीण के घर में घुसकर तेंदुए ने बकरे को मार डाला। घरवालों के जागने पर तेंदुआ मरे बकरे को उठा ले गया। घर में घुसे तेंदुए से पूरा घर में दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना पाकर पहुंचे पार्क कर्मियों ने मौका मुआयना किया है तथा सभी को सावधान भी किया है।

चौकी क्षेत्र के भगवंतनगर गुलरा निवासी रमेश कुमार अपने परिजनों के साथ आंगन में सो रहे थे। इस दौरान वहीं पर खूंटे से एक बकरा भी बंधा हुआ था। रात करीब 12 बजे के आसपास एक तेंदुआ उनके घर घुस आया और बकरे को मार डाला। बकरे की चीख सुनकर रमेश की आंख खुल गई। घर में तेंदुए को देख उसके होश उड़ गए और हिम्मत कर लोगों शोर मचाना शुरू कर दिया। गुरुवार सुबह सूचना पाकर पार्क कर्मियों के साथ पहुंचे डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम ने मौका मुआयना किया। उन्होंने पग मार्क की जांच पड़ताल कर बताया कि पग मार्क तेंदुए के हैं। पार्क कर्मियों ने दो दिन तेंदुए से सतर्क रहने के निर्देश परिजनों को दिए हैं। इसके साथ ही गांव के लोगों को भी सतर्क रहने का कहा है। उधर तेंदुए के घर में घुसने की खबर से ग्रामीणों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed