{"_id":"595f6ea14f1c1b01558b4613","slug":"81499426465-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस में लूटपाट कर बदमाश फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस में लूटपाट कर बदमाश फरार
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उचौलिया (लखीमपुर खीरी)। मेरठ से सवारियां लेकर लखनऊ जा रही सोहराबगेट डिपो की रोडवेज बस में बरेली से सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने नेशनल हाईवे 24 पर शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र से लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर चालक-परिचालक को चाकू मारकर घायल कर दिया। यात्रियों से लूटपाट करने के बाद बदमाश, उचौलिया के शारदानहर के पास उतरकर फरार हो गए। पसगवां पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल चालक-परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शामली जिले के थाना झिझियाना के गांव लपराना निवासी बस चालक संजीव ने बताया कि वह गुरुवार की शाम जिला कन्नौज के थाना छिबरामऊ के गांव कुंवरपुर लोधपुर निवासी परिचालक बृजेंद्र कुमार के साथ बस लेकर मेरठ से लखनऊ जा रहे थे। शाहजहांपुर से निकलते ही चालक के पीछे वाली सीट पर बैठे तीन बदमाशों में से दो ने उस पर तमंचा लगा दिया और मारपीट करने लगे। पीछे बैठे तीन अन्य चार बदमाशों ने सवारियों से असलहों के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। परिचालक को कब्जे में लेने के बाद एक बदमाश ने चालक को सीट से हटा दिया और खुद बस चलाने लगा। बदमाशों ने परिचालक और चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया। साथ ही परिचालक से करीब 28 हजार रुपये नकद छीन लिए। इसके अलावा यात्रियों से नकदी, मोबाइल आदि लूट लिए। लूटपाट के दौरान बस उचौलिया चौकी के सामने से गुजर गई। इसके बाद बदमाश शारदा नहर के पास पहुंचने पर बस रोक कर फरार हो गए। इस दौरान एक बदमाश का चाकू बस में ही छूट गया। बदमाशों के जाने के बाद एक यात्री के बैग में एक मोबाइल बच गया, जिससे परिचालक ने डायल 100 पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश इससे पहले फरार हो चुके थे। बदमाशों में एक ने लाल रंग का गमछा मुंह पर बांध रखा था। घटना के बाद सीओ मोहम्मदी और शाहजहांपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पसगवां कोतवाली पुलिस ने परिचालक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूटपाट का मुकदमा अपराध संख्या शून्य पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
0000000000000
सीमा विवाद में उलझी शाहजहांपुर और खीरी पुलिस
हाईवे पर रोडवेज बस में हुई लूटपाट की घटना को लेकर शाहजहांपुर और खीरी पुलिस उलझ गई। मौके पर आए शाहजहांपुर के रोजा एसओ और सीओ ने मामला खीरी क्षेत्र का बताया, जबकि पसगवां पुलिस ने घटना रोजा क्षेत्र में होने की बात कहकर मामला शाहजहांपुर में दर्ज कराने को कहा। सीमा विवाद के चलते यात्री काफी देर तक परेशान रहे। बाद में सीओ मोहम्मदी के निर्देश पर पसगवां पुलिस ने घटना की रिपोर्ट अपराध संख्या शून्य पर दर्ज की और चिक जांच के लिए शाहजहांपुर पुलिस को भेज दी।
विज्ञापन
00000000000000000000
एआरएम मौके पर पहुंचे
शाहजहांपुर के एआरएम आरके वर्मा, स्टेशन इंचार्ज सुशील त्रिवेदी, टीआई देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। अफसरों ने लूटपाट के शिकार बने यात्रियों से घटना की जानकारी ली और सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया।
000000000
तहसीलदार समेत इन यात्रियों से हुई लूटपाट
बदमाशों ने रोडवेज बस में सवार लखनऊ के ओमेक्स सिटी निवासी तहसीलदार चंदाबाबू गुप्ता का सुटकेस छीन लिया, जिसमें उनके कपड़े, मोबाइल और अन्य सामान। इस दौरान उन्होंने दूसरा मोबाइल अपनी सीट के नीचे फेंक दिया, जिससे वह बच गया। इसके अल्वा बदमाश सीतापुर के अटरिया निवासी रूपचंद से 2500 रुपये, मोबाइल, प्रेम लाल से 15 सौ रुपये, हरदोई के अतरौली क्षेत्र के भटपुर निवासी घनश्याम से 1200 रुपये, आजमगढ़ के ढकबा निवासी बृजेंद्र से एक हजार रुपये, पुलिया खैराबाद जिला सीतापुर निवासी रुपन लाल से 15 सौ और गुड्डू से तीन सौ और विजय से 600 रुपये लूट लिये। उनकी पत्नी सुनीता ने अपनी सोने की चेन सीट के नीचे डाल दी। जिससे वह बच गयी। इन यात्रियों के अलावा अनेक अन्य यात्री भी लूट का शिकार हुए।
00000000000