फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दाखिले के नाम पर छात्राओं से पैसा व मार्कशीट ले उड़ा ठग

दाखिले के नाम पर छात्राओं से पैसा व मार्कशीट ले उड़ा ठग

Sat, 17 Jun 2017 04:55 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
दाखिले के नाम पर छात्राओं से पैसा व मार्कशीट ले उड़ा ठग

विज्ञापन

पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गांव सरखना पश्चिम की छात्र-छात्राओं ने एक व्यक्ति पर गांव-गांव घूमकर सरकारी कोचिंग कराने के नाम पर 125 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से पैसा वसूल कर फरार हो जाने का आरोप लगाया है। स्कूल मैनेजर के साथ छात्राओं ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

ग्राम सरखना पश्चिम की सोनी पुत्री मुन्नालाल ने दी गई तहरीर में बताया कि वह रामलीला बालिका इंटर कॉलेज से कक्षा दस की परीक्षा पास करके ग्यारह में आई है। शनिवार की सुबह नौ बजे एक व्यक्ति आया और उसने अपना नाम मनोज कुमार बताते हुए कहा कि सरकारी कोचिंग कराने के लिए प्रति छात्र 125 रुपये की मांग कर रहा था। इस पर उसने रुपये दे दिए। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने गांव-गांव प्रत्येक घरों में जाकर पढ़ने वाले बच्चों से पैसा लिया और शहर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के सामने आने की बात कही। दोपहर तीन बजे छात्राएं सोनी तथा सोनिका कॉलेज गेट पर पहुंची तो काफी देर खड़ा होने के बाद भी वहां कोई नहीं आया। इस पर कॉलेज के प्रबंधक राजेश भारतीय वहां पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। मैनेजर ने बताया कि इस नाम का कोई व्यक्ति उनके कॉलेज में नहीं पढ़ाता है। इसके बाद वह दोनों छात्राओं को लेकर थाने पहुंचे और उक्त व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दिलाई है। मैनेजर राजेश भारतीय ने बताया कि उक्त व्यक्ति छात्राओं की मार्कशीट व फोटो भी लेकर गया है। धोखाधड़ी करके फार्म भरने के नाम पर पैसा लेने और फोटो व प्रमाण पत्र लेने का कार्य कर रहा है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed