फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ओवरलोड टाटा मैजिक पलटी, पांच घायल 1

ओवरलोड टाटा मैजिक पलटी, पांच घायल 1

Tue, 13 Jun 2017 04:03 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड टाटा मैजिक पलटी, पांच घायल 1

विज्ञापन

निघासन (लखीमपुर खीरी)। पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर यात्रियों से भरी ओवरलोड टाटा मैजिक पलट गई। उसमें सवार दो युवक संग तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। हालत खराब होने पर तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाक्षेत्र के गांव नकटहा निवासी 38 वर्षीय सुरेश पत्नी रामसहेली उर्फ सरिता के साथ बौधिया खुर्द निवासी अपने साढू जगदीश के यहां बीते सोमवार को गए थे। मंगलवार की सुबह लोग पिरथीपुरवा चौराहे पहुंचे। इसी बीच सवारियां लेकर टाटा मैजिक गाड़ी आई। गाड़ी में सवारियां होने के बावजूद इन दोनों से जबरन चालक ने गाड़ी में बैठने को कहा। आरोप है कि चालक ने सुरेश का हाथ पकड़कर बैठा दिया। सरिता ने बताया कि गाड़ी में अधिक सवारियां होने के कारण बैठने में दिक्कत हो रही थी। इसके बावजूद चालक ने उन्हें बैठा लिया। आरोप है कि गाड़ी के पीछे कई सवारियां लटकी हुई थीं। गाड़ी को तेज रफ्तार में लेकर चालक चला। बम्हनपुर के आगे ईंट भट्ठा के पास मैजिक गाड़ी सवारियां अधिक होने के कारण आगे से उठ गई और उसका संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। उसमें बैठे सुरेश उनकी पत्नी सरिता, कमला पत्नी सोबरन निवासी लालपुर ढखवा, सुमन पत्नी रामपाल निवासी रमुआपुर, टाटा मैजिक मालिक रेवती निवासी सकटू पुरवा घायल हो गए। घायलों को भाजपा कार्यकर्ता संतोष बाथम की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गई। रेवती, सुमन, कमला की हालत खराब होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
--------------------
18 सवारियां मैजिक में थी
पुलिस के अनुसार टाटा मैजिक यूपी 31 टी 5118 में करीब 18 सवारियां बैठी हुई थी। जबकि मैजिक में सात से आठ सवारियां ही बैठने का प्राविधान है।
वर्जन
टाटा मैजिक को कब्जे में लिया गया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
जयकरन सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed