फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दो घरों में लूट, छात्रा को अगवा करने का आरोप

दो घरों में लूट, छात्रा को अगवा करने का आरोप

Mon, 29 Apr 2019 06:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
दो घरों में लूट, छात्रा को अगवा करने का आरोप
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात बदमाशों ने चाचा-भतीजे के घरों में धावा बोल दिया। आरोप है कि लूटपाट के बाद घर में सो रही 18 वर्षीय बीएससी की छात्रा को बदमाश अगवा कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छात्रा की मां से पूछताछ की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का मकान अलीगंज मार्ग पर है। शुक्रवार की रात करीब 12.30 बजे नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने मकान मालिक की पत्नी को तमंचे के बल पर कब्जे में कर लिया। महिला के मुताबिक बदमाशों ने संदूक, अलमारी आदि खुलवाकर लूटपाट की। कुंडल, पायल उतरवा लिए लूट लिए। बाद में उनके हाथ पैर-बांधकर कमरे में डाल दिया। इसके बाद बदमाश छत पर चढ़कर पड़ोस में मकान मालिक के चाचा के घर में जीने से उतर गए। चाचा-चाची बरामदे में सो रहे थे। बदमाशों ने कमरे में रखे छह हजार रुपये समेत जेवर लूट लिए। कमरे के अंदर संदूक में कपड़े, बिस्तरों और जरूरी कागजात में आग लगा दी। धुएं का गुबार उठने पर पड़ोस के कमरे में सो रहे चाचा के दो पुत्र जाग गए। जिन्होंने देखकर शोर मचाया। दोनों परिवारों के लोग एकत्र हुए तो देखा कि व्यक्ति की 18 वर्षीय पुत्री गायब थी। वह बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। इस पर महिला ने पास से निकल रही यूपी 100 पुलिस को रोककर घटना की जानकारी दी। दो घरों में लूटपाट और छात्रा के अपहरण की खबर फैलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रात में ही सीओ अभिषेक प्रताप, प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों से जानकारी की। लड़की के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में एक ही बदमाश बताया है। लिखा है कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे। रिश्तेदारी में एक वैवाहिक समारोह में गए थे।
विज्ञापन


घटना की तहरीर मिली है। रात में ही मौके का निरीक्षण किया था। लूटपाट और छात्रा के अगवा होने की जानकारी लड़की के पास लेटे परिवार वालों को न होने से संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। खुलासे के लिए टीमें गठित कर लगाई गई हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

- अभिषेक प्रताप सीओ गोला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed