फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म

Mon, 11 Feb 2019 11:38 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने गांव बसैगापुर के युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने, दो बार गर्भपात कराने और अब शादी से इंकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके गर्भ में आरोपी का तीसरा बच्चा भी पल रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक पीड़िता ने बताया कि गांव बसैगापुर निवासी मोनू उर्फ बृजराज तीन साल से शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। कई बार शादी का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी बहानेबाजी करते हुए उसे टरकाता रहा। इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने झांसा देकर दोनों बार गर्भपात करा दिया। अब तीसरी बार जब गर्भ से हुई तो आरोपी ने दूसरी शादी तय कर ली। रोक का कार्यक्रम भी हो चुका है। शादी तय होने की जब जानकारी हुई तो उसने मोनू से दूसरी शादी न करने की मिन्नतें की तो वह गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर सुखराम सिंह और सोनू सिंह नाम के दो युवकों ने गोली मार देने की धमकी देते हुए रास्ते से हटने की बात कही। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed