{"_id":"5c61b993bdec227396045529","slug":"71549908371-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, अधेड़ की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, अधेड़ की हालत गंभीर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के गांव लंगुचा में रविवार की शाम 45 वर्षीय हरद्वारी को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि हरद्वारी एक दुष्कर्म मामले में 10 साल की सजा काट चुके हैं और इसी रंजिश में यह घटना हुई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव लंगुचा निवासी नत्थूलाल ने बताया कि 12 साल पहले एक महिला ने उसके भाई हरद्वारी रैदास, पड़ोसी गांव निवासी विनोद और पदम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि वह खेत पर गई थी। तभी उसके पर तीनों ने दुष्कर्म किया था। उनका कहना है कि इस मामले में भाई हरद्वारी रैदास, विनोद को दस-दस साल पदमा को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। सेंट्रल जेल बरेली से हरद्वारी और विनोद करीब डेढ़ साल पहले रिहा हुए थे, जबकि पदमा अभी भी सेंट्रल जेल में बंद है। जेल से छूटने के बाद हरद्वारी गोला में रहकर रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। आरोप है कि रविवार को हरद्वारी रैदास साइकिल से शाम सात बजे भैंठिया बाजार से गांव आ रहे थे। रास्ते में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के तीन सदस्यों ने भाई को पकड़ लिया। सिर और पीठ पर चाकुओं से कई ताबड़तोड़ हमले किए और मृत समझकर भाई को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने घटना की सूचना गोला पुलिस को दी और घायल भाई को गोला सीएचसी लाए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां भी घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
दुष्कर्म की रंजिश में चाकूबाजी की घटना हुई है। घायल की ओर से दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
- विपिन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक-गोला