{"_id":"5978c9f54f1c1bb8768b46da","slug":"71501088245-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य के घर पुलिस का छापा, दहकती मिली शराब भट्ठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी सदस्य के घर पुलिस का छापा, दहकती मिली शराब भट्ठी
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। नगर व आसपास के क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा कुटीर उद्योग की तरह फलफूल रहा है। बुधवार को सीओ अभिषेक प्रताप के नेतृत्व में पुलिस ने नगर से सटे गांव जहॉनपुर में एक बीडीसी सदस्य के घर पर छापा मारा तो शराब भट्ठी दहकती मिली। हालांकि बीडीसी सदस्य भाग निकला। पुलिस ने कई घरों को खंगालने के बाद 225 लीटर कच्ची शराब बरामद की और शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 1200 लीटर लहन नष्ट किया। पुलिस ने गांव के ही मायाराम और उसकी पत्नी गीता देवी, रामजती, उर्मिला, गुड्ड़ी का चालान आईपीसी धारा 60 और 272 के तहत भेज दिया, जबकि कई आरोपी फरार हैं।