{"_id":"5963799e4f1c1b39528b473c","slug":"71499691422-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगाही के बदमाश ने रेकी कर डलवाई थी डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंगाही के बदमाश ने रेकी कर डलवाई थी डकैती
Updated Mon, 10 Jul 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कस्बा निघासन में दो सगे भाइयों के घर हुई डकैती में शामिल थाना व कस्बा सिंगाही के वार्ड संख्या 11 निवासी अतीक अहमद और बरेली के थाना सुभाषनगर के गांव मिलक निवासी कादिम रसूल को क्राइम ब्रांच की टीम ने पुलिस के साथ दबोच लिया। एसपी का दावा है कि पकड़े गए बदमाश अतीक ने दोनों भाइयों के घरों की पहले रेकी की। बाद में बरेली के गैंग के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चांदी और नकदी बरामद होने का दावा किया है।
पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि पहली जुलाई को थाना व कस्बा निघासन निवासी राम सिंह और अमर सिंह के घर डकैती हुई थी। थाना सिंगाही के मोहल्ला वार्ड संख्या 11 निवासी अतीक अहमद ने पहले दोनों भाइयों के घरों की रेकी की। इसके बाद उसने बरेली के सुभाषनगर के मिलक निवासी कादिम रसूल को इसकी सूचना दी। कादिम रसूल एक वाहन से 10 बदमाशों को लेकर निघासन पहुंचा और डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलोग्राम चांदी, 9,500 रुपये नकद, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि अतीक के खिलाफ कन्नैज में हत्या के प्रयास समेत दो मामले दर्ज हैं।
टीम में यह लोग रहे शामिल
एसओ सिंगाही रामकुमार यादव, एसओ निघासन अजय कुमार यादव, रामदास वर्मा, क्राइम ब्रांच के एसआई धर्मेंद्र कुमार, एसआई संजय सिंह, शराफत अली, सिपाही रवि पाठक, मृत्युंजय पांडेय, कमलेश कुमार, राजू सागर, अजीत यादव, परिक्षित चौरसिया।