फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ठगों ने खाते से कर ली 50 हजार की ऑनलाइन खरीद

ठगों ने खाते से कर ली 50 हजार की ऑनलाइन खरीद

Thu, 15 Jun 2017 04:39 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
ठगों ने खाते से कर ली 50 हजार की ऑनलाइन खरीद
विज्ञापन

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। किसी जालसाज ने कसबे की एक महिला के मोबाइल पर कॉल की और झांसे देकर एटीएम का कोड पूछ लिया। इसके बाद उसके खाते से 50 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर डाली। मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने का मैसेज आने पर वह हक्की-बक्की रह गईं। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
कस्बा निवासी राजेश गुप्ता की पत्नी कौशल्या कुमारी का खाता बांकेगंज स्थित स्टेट बैंक की शाखा में है। बुधवार उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलकर्ता ने कहा कि आपका एटीएम ब्लॉक हो गया है। इसे चालू करवाने के लिए आप अपने एटीएम कार्ड का कोड और उसमें लिखे 16 अंक बताने होंगे, जिससे आपका एटीएम कार्ड चालू कराया जा सके। ठगों के झांसे में आई कौशल्या कुमारी ने अपना एटीएम सीक्रेट कोड और उसके नंबर बता दिए। इसके कुछ ही देर बाद तीन बार में उसके खाते से 50 हजार रुपये कट गए। किसी ने उसके खाते से 50 हजार रुपये की ऑनलाइन परचेजिंग की थी। मोबाइल फोन पर पैसे कटने का मैसेज देखकर वह हतप्रभ रह गईं और यह बात अपने पति राजेश से बताई। गुरुवार सवेरे दंपति ने बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक से इस बात की जानकारी देकर अपना एटीएम ब्लॉक कराकर अपने खाते का डिटेल निकलवाया, तो पता चला के उसके खाते से तीन बार में 50 हजार रुपये की ऑनलाइन परचेजिंग की गई है। इस घटना से पति-पत्नी परेशान है। उन्होंने इसकी सूचना थाना मैलानी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

इनसेट
शाखा प्रबंधक ने बैंक ग्राहकों को आगाह किया......
कस्बा स्थित स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक पीके अग्रवाल ने बैंक ग्राहकों को उनके मोबाइल नंबर पर बैंक से संबधित आने वाली मोबाइल कॉल को फर्जी कॉल बताया गया है। कहा कि बैंक कभी अपने ग्राहकों से एटीएम, बैंक एकाउंट या बैंक संबंधी किसी अन्य कार्य की जानकारी मोबाइल फोन से नहीं मांगी जाती है। ग्राहकों का एटीएम कोड गोपनीय होता है, इससे संबधित कोई जानकारी बैंक अधिकारी/ कर्मचारी भी ग्राहकों से नहीं पूछ सकता है। मोबाइल फोन से पूछी जाने वाली एटीएम और एकाउंट संबंधी जानकारी न देने की अपील की है। ...................
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed