{"_id":"593fce834f1c1bfe0a8b4568","slug":"71497353859-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 की मिलीभगत से हो रहा था खनन, एसओ ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 की मिलीभगत से हो रहा था खनन, एसओ ने पकड़ा
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। संपूर्णानगर रोड पर गुदरिया बाबा के पास हो रहे अवैध खनन की मिली सूचना पर दलबल के साथ एसओ ने चार ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ ही एक रैपट लोडर को भी पकड़ा है। जिसकी मदद से अवैध खनन कर बालू निकाली जा रही थी। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में जहां हड़कंप मचा रहा। वहीं पास ही गुदरिया बाबा मंदिर पर खड़ी यूपी 100 की गाड़ी से दो सौ मीटर दूरी पर खनन होने पर एसओ खासे नाराज दिखाई दिए तथा उन्होंने इसकी रिपोर्ट भेजे जाने की बात कही।
संपूर्णानगर रोड पर गुदरिया बाबा मंदिर पर यूपी 100 की एक पीआरवी गाड़ी हमेशा ही तैनात रहती है। इससे बेखौफ खनन माफिया वहां से दो सौ मीटर की दूरी पर रैपट लोडर से खनन कर ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लादने की कार्रवाई कर रहे थे। हालांकि वहां मौजूद लोगों के अनुसार इस कार्य में यूपी 100 की पीआरवी गाड़ी की भी मिलीभगत है। देर रात सूचना पर एसओ विपिन कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने दलबल के साथ वहां पहुंचकर खनन कर रहे रैपट लोडर को कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस को देखकर खनन कर रहे माफिया वहां से भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने वहां से चार ट्रैक्टर, दो ट्रालियों को बरामद किया है। पुलिस ने रैपट लोडर सहित ट्रैक्टर-ट्रालियों को थाने में खड़ा करा दिया है। इस बाबत एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि यूपी 100 की पीआरवी गाड़ी से दो सौ मीटर की दूरी पर खनन होना आश्चर्यजनक है कहीं न कहीं इसमें पीआरवी में मौजूद लोगों की मिलीभगत हो सकती है। बताया कि इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है। जबकि पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राली वालों के खिलाफ अवैध खनन की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर पुलिस की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन