फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   70 per cent of deaths due to road accidents '

‘70 फीसदी मौतों का कारण सड़क दुर्घटनाएं’

Wed, 04 Nov 2015 11:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
70 per cent of deaths due to road accidents '
एसपी अखिलेश चौरसिया ने यातायात माह के शुभारंभ के मौके पर कहा है कि विश्व में प्रति वर्ष होने वाली मौतों में 70 फीसदी लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गवां रहे हैं। दुर्घटनाओं के पीछे मुख्य वजह किसी न किसी की लापरवाही या गलती होती है। इसलिए यातायात माह में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूक करना आवश्यक है। एसपी ने कार्यक्रम में आए विद्यार्थियों का अभियान में योगदान के लिए आह्वान करते हुए शपथ भी दिलाई। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में एसपी अखिलेश चौरसिया ने सबसे पहले यातायात कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद गोष्ठी में एएसपी एपी सिंह ने कहा कि 15 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों में अत्यधिक जोश के चलते वाहन चलाने के दौरान गलतियों की ज्यादा गुंजाइश रहती है। उन्होंने कहा कि खासकर तेज वाहन चलाने से बचना चाहिए। दंड से ज्यादा जागरूकता जरूरी है। सजगता और सतर्कता से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। एएसपी ने कहा कि नशा, नींद और तेज रफ्तार दुर्घटनाओं का सबब बनते हैं, जिससे लोगों को बचना चाहिए।
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने पर जोर दिया गया। इसके बाद एसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया, जिसमें कई स्कूलों के छात्रों ने हाथों में जागरूकता से संबंधित बैनर और झंडे लेकर प्रतिभाग किया। सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि शहर में यातायात कंट्रोल करने के लिए क्रेन की मदद ली जाएगी, जिससे सड़क किनारे खड़े वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी संजय यादव, जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ आरके जायसवाल, शहर कोतवाल नेमचंद्र गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed