फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   63 goats burnt as cottage catches fire

झोपड़ी में लगी आग से 63 बकरियां जिंदा जली, सात झुलसीं 

Fri, 12 Jan 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 12 Jan 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
63 goats burnt as cottage catches fire
victim
मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी लेखराम के घर गुरुवार की रात आग लग गई, जिसमें 63 बकरियां जिंदा जल गईं और सात गंभीर रूप से झुलस गईं। वहीं 35 हजार की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। भूमिहीन लेखराम की रोजी-रोटी का जरिया सिर्फ बकरी पालन ही था। 
विज्ञापन

गांव निजामपुर निवासी लेखराम ने बताया कि वह भूमिहीन है। वह बकरी पालन कर अपना और परिवार का भरण पोषण कर रहा था। गुरुवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात कारणों के चलते उसकी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटे तेज होने पर आग लगने की जानकारी हुई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। जब तक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते। इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान सात बकरियां तो लोगों ने कड़ी मशक्कत कर निकाल लीं, लेकिन 63 बकरियां जिंदा जल गईं। आग की लपटों की चपेट में आकर जिंदा निकाली गईं बकरियां भी गंभीर रूप से झुलसी हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। आग में जली 63 बकरियों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जाती है। पीड़ित लेखराम ने बताया कि इस अग्निकांड में उसकी 35000 रुपये की नकदी भी जल गई। शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान योगेश कुमार ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी। इस पर एसडीएम मितौली रामप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित को एक कंबल देते हुए उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आदेश पर पहुंचे पशु चिकित्सक पंकज वर्मा ने जिंदा जलीं बकरियों का पोस्टमार्टम किया।   
विज्ञापन

पशुशाला में लगी आग, तीन मवेशी झुलसे 
महेवागंज। फूलबेहड़ क्षेत्र के गुरदीनपुरवा गांव में एक पशुशाला में गुरुवार रात आग लगने से तीन मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। पशुपालक शमसुद्दीन ने बताया कि घर के समीप स्थित पशुशाला में उसकी भैस, गाय और एक पड़िया बंधी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से घर जलकर राख 
अमीरनगर। कस्बे के मोहल्ला शांति नगर निवासी रविंद्र राठौर के घर में गुरुवार की रात अचानक आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पत्नी शामली ने हिम्मत दिखाई और चारपाई पर सो रहे बच्चों को उठाकर किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाई। अग्नि पीड़ित रविंद्र राठौर मजदूरी करके परिवार की जीविका चलाता है। उसकी मदद के लिए किसी ने हाथ नहीं बढ़ाया। सूचना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed