फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या

बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या

Tue, 14 May 2019 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। शादी समारोह से घर आते समय लापता हुई सात साल की बच्ची की दरिंदगी के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह आरोपी के घर के पास खंडहर में पताई के पीछे बच्ची का शव लहूलुहान हालत में मिला। गले पर दबाव के निशान हत्या को बयां कर रहे थे। तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या की गई। घटना की जानकारी पर एसपी पूनम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से जानकारी की।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में रविवार की रात बरात आई थी। पड़ोसी की बेटी की शादी में सभी लोग दावत में थे। रात्रि पौने 11 बजे सात वर्षीय पुत्री से खाना खाने की बाबत पूछा तो उसने बताया कि खा लिया। इसके बाद सभी लोग पर्दे पर फिल्म देखने बैठ गए। थोड़ी देर बाद सात वर्षीय बेटी ने कहा कि उसे नींद आ रही है। यह कहकर वह घर चली गई। रात्रि करीब एक बजे घर आकर देखा तो बच्ची नहीं थी। उसे ढूंढ़ने दोबारा बरात में गए, लेकिन पता नहीं लगा। लौटते समय पड़ोसी रूदल अपने घर के बाहर बैठा था। सुबह रूदल के घर के बराबर खंडहर में गन्ने की पताई के पीछे बेटी का शव पड़े होने की सूचना मिली। जाकर देखा तो उसके गले पर पंजे के दबाने के निशान साफ नजर आए और लड़की के साथ गलत काम किया गया। गुप्तांग से खून निकल रहा था। इस पर रूदल से पूछा तो वह कुछ बता नहीं पाया, इस पर शक गहरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही दुष्कर्म के बाद हत्या और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना गुनाह कबूल लिया है। नशे की हालत में दरिंदगी करने वाले आरोपी का चालान भेजा जा रहा है। साथ ही जांच के बाद जरूरी विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed