फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Thu, 27 Jun 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी आशीष कुमार शुक्ला की पत्नी 26 वर्षीय लक्ष्मी की मंगलवार की रात 10 बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लक्ष्मी की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। मृृतका के चाचा संदीप मिश्रा निवासी रफातपुर जिला सीतापुर ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर भतीजी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी पति समेत ससुरालीजन फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्राना (निकट रामायण भवन) निवासी आशीष कुमार शुक्ला की शादी चार वर्ष पहले सीतापुर के थाना खैराबाद के गांव रफातपुर निवासी प्रदीप मिश्रा की पुत्री लक्ष्मी के साथ हुई थी। इसके बाद लक्ष्मी ने एक पुत्र को जन्म दिया, जो तीन वर्ष का है। पुलिस को दी तहरीर में लक्ष्मी के चाचा संदीप मिश्रा ने बताया है कि शादी के कुछ माह बाद से आशीष और उसके परिवार वाले अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर भतीजी को प्रताड़ित करते थे, जिससे वह कई बार बीमार हुई, लेकिन महीनों तक उसका इलाज भी नहीं कराया। चाचा का आरोप है कि मंगलवार की रात को आशीष ने अपने दोस्त राजीव दीक्षित के सहयोग से लक्ष्मी की हत्या कर दी। बुधवार की सुबह मायके वाले घर पहुंचे, तो देखा मृतका के सिर पर चोट के निशान थे। तहरीर में पति आशीष के अलावा जेठ अनिल शुक्ला समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। उधर, प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed