फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रिश्तेदार फौजी के मकान में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

रिश्तेदार फौजी के मकान में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Fri, 22 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार फौजी के मकान में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
रिश्तेदार के मकान में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
रियल स्टेट कारोबारी था मृतक, सुनसान रहता था दूसरा मकान
बुधवार की रात बाइक और पानी की बोतल लेकर घर से निकला था सुधीर
गोला गोकर्णनाथ। नगर के लखीमपुर रोड स्थित बादल नगर निवासी रियल स्टेट कारोबारी 35 वर्षीय सुधीर मिश्र की घर से एक फर्लांग दूर उसी के रिश्तेदार फौजी के सुनसान मकान में गोली मारकर हत्या क र दी गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र जांच को भेजे हैं। एसपी रामलाल वर्मा, सीओ अभिषेक प्रताप ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों से जानकारी लेकर शीघ्र खुलासे का निर्देश दिया। एक पखवाड़े में रविप्रकाश वर्मा की हत्या के बाद हुई दूसरी हत्या से नगर में दहशत है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फायर एंजरी और अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया है।
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी श्यामसुंदर मिश्र का 35 वर्षीय पुत्र सुधीर मिश्र बादल नगर में अनुज कुमार बाजपेई के मकान में पत्नी और तीन वर्षीय पुत्र के साथ किराए पर रहता था। उसी मकान के निचले तल में ऑफिस बनाकर रियल स्टेट का कारोबार करता था। मृतक की पत्नी आरती ने बताया कि बुधवार की रात 8:45 बजे सुधीर बाइक और पानी की बोतल लेकर यह कहते हुए घर से निकला कि खाना बनाओ अभी आधे घंटे में आता हूं। वह मकान के दूसरी मंजिल पर थी इसलिए नहीं देख पाई कि उसके पति के साथ कौन था। देर रात तक घर न आने पर उसे चिंता हुई तो काल की, सुधीर का सेल फोन स्विच ऑफ था। गुरुवार की सुबह पांच बजे आरती अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ सुधीर को ढूंढती हुई राघव कुंज स्थित अपने रिश्तेदार फौजी मयंक शुक्ला के मकान की ओर गई, जिसकी चाबी सुधीर के पास रहती थी। पत्नी ने बताया कि मकान के बाहर बाइक खड़ी थी। मेन गेट और कमरों के दरवाजे खुले थे। अंदर जाकर देखा तो सुधीर एक कमरे में चारपाई पर मृत पड़ा था। उसके माथे पर गोली मारी गई थी। चारपाई के नीचे सिर की ओर जमीन पर खून बहकर जम चुका था। आरती को रोता बिलखता देख मोहल्ला के लोग इकट्ठा हो गए। सुधीर की मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने शव को सील कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी रामलाल वर्मा और प्रभारी विमल श्रीवास्तव के नेतृत्व में फारेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्यों को एकत्र किया। एसपी ने परिवार वालों से घटना की बाबत जानकारी लेकर कोतवाली पुलिस को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। पिता श्यामसुंदर मिश्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि हत्या के साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed