फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पत्नी से तकरार होने पर कचहरी परिसर में युवक ने खाया जहर, भर्ती

पत्नी से तकरार होने पर कचहरी परिसर में युवक ने खाया जहर, भर्ती

Thu, 07 Jun 2018 05:27 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से तकरार होने पर कचहरी परिसर में युवक ने खाया जहर, भर्ती

विज्ञापन
पत्नी से तकरार,कचहरी में युवक ने खाया जहर
घरेलू हिंसा के मामले में पेशी पर आया था युवक
07 एलकेएच 4
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। घरेलू हिंसा के मामले में कचहरी पेशी पर आए कोतवाली मोहम्मदी के गांव अलीनगर निवासी रामनरेश के पुत्र 25 वर्षीय रोहित और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर पेशी के बाद रोहित ने चूहा मार दवा खा ली। इससे वहां हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत में सुधार है।

जिला अस्पताल में भर्ती कोतवाली मोहम्मदी के गांव अलीनगर निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वह मजदूरी पेशा है। उसकी शादी डेढ़ साल पहले थाना हैदराबाद के गांव धौरहरा निवासी शिखा देवी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद ही उसकी पत्नी से अनबन हो गई। यहां तक मायके गई पत्नी दोबारा घर वापस नहीं आई। उसका भी आना-जाना खत्म हो गया था। छह महीने पहले पत्नी ने अदालत में दहेज उत्पीड़न को लेकर घरेलू हिंसा का वाद दायर किया था। मजदूर होने और आर्थिक हालत अधिक ठीक न होने से वह काफी परेशान था। बृहस्पतिवार को घरेलू हिंसा मामले की पेशी थी। जिस पर वह भी आया था। पत्नी शिखा भी अपने मायके वालों के साथ आई थी। पेशी के बाद जब वह कोर्ट से बाहर कचहरी परिसर में आया तो उसने पत्नी शिखा से बातचीत करने का प्रयास किया। इस पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद पत्नी मायके वालों के साथ चली गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने साथ में लाई गई चूहा मार दवा खा ली। कुछ देर बाद वह परिसर में लगे पेड़ के नीचे गिर गया। यह देख वहां हड़कंप मच गया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। लोग उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। भर्ती युवक के पास मिले मोबाइल से उसके घर वालों को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed