फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सरेशाम युवक को गोली मारकर किया घायल

सरेशाम युवक को गोली मारकर किया घायल

Sat, 30 Sep 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सरेशाम युवक को गोली मारकर किया घायल
सरेशाम युवक को गोली मारकर किया घायल - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शहर के शहपुरा कोठी चौराहा के पास शनिवार की शाम मोहल्ला शहपुरा कोठी निवासी 19 वर्षीय संदीप कश्यप को एक युवक ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। सरेशाम हुई घटना से शहर में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

मोहल्ला शहपुरा कोठी निवासी चंद्रिका कश्यप ने बताया कि शनिवार को पुत्र संदीप कश्यप अपने दोस्तों के साथ मूर्ति विसर्जन करने शारदा नगर गया था। शारदा नगर पुल पर मोहल्ले के ही मदन ने उसके पुत्र पर परिवार की एक लड़की का पीछा करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर उसकी और आरोपी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद संदीप अपने साथियों अंकित, विनय गुप्ता आदि के साथ घर वापस आ रहा था। शहपुरा कोठी चौराहा पर शाम करीब आठ बजे हमलावर मदन ने अपने अन्य साथियों की मदद से पुत्र संदीप का गिरेबान पकड़ लिया और पेट से तमंचा सटाकर गोली मार दी, जिससे संदीप लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। गोली चलने से चौराहा पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर परिवार वालों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और घायल संदीप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना पर सदर कोतवाल दीपक शुक्ला भी फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। शहर कोतवाल ने घायल के पिता से घटना की जानकारी ली। उधर हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने घायल संदीप को लखनऊ रेफर कर दिया है। सदर कोतवाल ने बताया कि घटना प्रेम संबंधों को लेकर हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है ,जिसके पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा भी बरामद किया गया है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed