फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गला दबाकर की गई थी मुकेश की हत्या

गला दबाकर की गई थी मुकेश की हत्या

Tue, 26 Sep 2017 11:53 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
गला दबाकर की गई थी मुकेश की हत्या
गला दबाकर की गई थी मुकेश की हत्या - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
धौरहरा खीरी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कलुआपुर निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव निवासी चाचा-भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बता दें कि गांव कलुआपुर निवासी मुकेश वर्मा(15) 20 सितंबर की सुबह उड़द काटने गया था। दोपहर एक बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसका शव उसी के खेत में लगे नीम की डाल से लटकता मिला था। उसके नाक-कान से खून बह रहा था। पिता ने गांव के ही रईस अहमद व उसके चाचा छुट्टन पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही थी।
विज्ञापन

एसओ बृजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि किशोर की गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई है। इस पर मृतक के पिता पैकरमा की ओर से रईस अहमद और छुट्टन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली विवाद तो नहीं बना हत्या की वजह
धौरहरा। मृतक के पिता पैकरमा वर्मा की माने तो दो महीने पहले गांव निवासी रईस अहमद ने बच्चों के विवाद में मुकेश को पीटा था, जिसके बाद पैकरमा और रईस में मारपीट भी हुई थी। तब पुलिस नें एनसीआर दर्ज कर दोनों का चालान शांति भंग में कर दिया था। पुलिस भी दोनों के बीच हुई मारपीट की घटना को हत्या से जोड़कर अपनी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed