फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालात में युवक की मौत

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sat, 15 Jul 2017 04:26 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव छाउछ निवासी 35 वर्षीय छुटकन्नू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक फुलवारी में मिला है। मृतक की पत्नी ने अत्यधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ग्राम गनेशपुर निवासी रामधार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। उनका पुत्र छुटकन्ने करीब 20 साल से छाउछ स्थित अपनी ससुराल में रहता था। वह चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर लगी एक फुलवारी में उसका शव मिला है। उधर मृतक की पत्नी गीता ने बताया कि पति अत्यधिक शराब पीते थे और आए दिन घर में आकर उसके साथ मारपीट करते थे। शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे पति अत्यधिक नशे में धुत होकर आए और घर से कुछ दूरी पर स्थित कुंए पर बैठ गए। आहट मिलने पर वह कुएं पर पहुंची और पति को घर लाने का प्रयास किया, लेकिन पति उसे गालियां देने लगे। इस पर वह घर लौट आई। सुबह पति का शव फुलवारी में बरामद हुआ। पत्नी ने अत्यधिक नशे में मौत होने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

0000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed