{"_id":"59660e8d4f1c1b197a8b4a6b","slug":"61499860621-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड के हमले से बुजुर्ग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड के हमले से बुजुर्ग घायल
Updated Wed, 12 Jul 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेलरायां खीरी (लखीमपुर खीरी)। एक सांड़ ने लोगों का राह चलना मुश्किल कर दिया है। रेलवे स्टेशन से उतरकर घर जा रहे ग्राम कड़िया निवासी 65 वर्षीय सौरभ सिंह पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव कड़िया निवासी बलकार सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई सौरभ सिंह पूरनपुर रिस्तेदारी में गए थे। वापस ट्रेन से आकर बेलरायां रेलवे स्टेशन पर उतरे। रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही कुछ दूरी पर खड़े सांड़ ने उन पर अचानक हमला बोल दिया और कई बार उठाकर पटक दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने बमुश्किल से उन्हें बचाया और घटना की सूचना परिवार वालों को दी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें 108 एंबुलेंस से निघासन सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इससे पहले भी यह सांड़ कई लोगों पर हमलाकर घायल कर चुका है।
विज्ञापन
00000000000